जमुई में ऑपरेशन मुस्कान के तहत चकाई पुलिस ने लौटाए चार गुम मोबाइल
ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद मोबाइल लाभुकों को सौंपते चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार व पुलिसकर्मी
Jamui Operation Muskan: चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के तीनघरा गांव निवासी दशरथ प्रसाद वर्मा, सागर कुमार वर्मा, सोनू कुमार पोद्दार तथा बटपार निवासी सौरभ कुमार राय को उनके गुम हुए मोबाइल वापस किए गए हैं. सभी मोबाइलों को सीसीटीएनएस कर्मी संतोष कुमार ने विशेष तकनीक के माध्यम से ट्रेस कर बरामद किया.
जमुई से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट:
Jamui Operation Muskan: चकाई थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत एक बार फिर सराहनीय पहल करते हुए चार लोगों के गुम एवं चोरी हुए मोबाइल बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिए. अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया.
चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के तीनघरा गांव निवासी दशरथ प्रसाद वर्मा, सागर कुमार वर्मा, सोनू कुमार पोद्दार तथा बटपार निवासी सौरभ कुमार राय को उनके गुम हुए मोबाइल वापस किए गए हैं. सभी मोबाइलों को सीसीटीएनएस कर्मी संतोष कुमार ने विशेष तकनीक के माध्यम से ट्रेस कर बरामद किया.
मोबाइल मिलते ही खिल उठे चेहरे
मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की. लाभुकों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल वापस मिल पाएगा, लेकिन पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता की बदौलत उनका फोन वापस मिल गया.
अब तक 47 लोगों को वापस मिल चुका है मोबाइल
थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि चकाई पुलिस द्वारा अब तक कुल 47 लोगों के गुम या चोरी हुए मोबाइल सफलतापूर्वक बरामद कर उन्हें लौटाए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान और उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है.
पांच दिनों में मिला खोया मोबाइल
मोबाइल वापस पाने वाले सागर कुमार वर्मा ने बताया कि चकाई बाजार आने के दौरान उनका मोबाइल कहीं गिर गया था. उन्हें लगा था कि अब उनका फोन कभी नहीं मिलेगा, लेकिन पुलिस ने महज पांच दिनों के भीतर मोबाइल ट्रेस कर उन्हें वापस सौंप दिया. उन्होंने चकाई पुलिस का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह लोगों के प्रति पुलिस की सकारात्मक कार्यशैली का उदाहरण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










