खैरा के सिमरा बहियार में आकाशीय बिजली गिरने से 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत, मवेशी चराने गए थे खेत

Updated:
विज्ञापन

मृतक सत्यनारायण पासवान (फाइल) | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुई के खैरा प्रखंड में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ सिमरा बहियार में मवेशी चराने गए 56 वर्षीय सत्यनारायण पासवान की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Jamui Lightning Death: खैरा (जमुई). प्रखंड के खंडाईच पंचायत अंतर्गत सिमरा बहियार में बुधवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से 56 वर्षीय सत्यनारायण पासवान की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे. प्रशासन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

मवेशी चराने गए थे बहियार

ग्रामीणों के अनुसार सिमरा गांव निवासी सत्यनारायण पासवान बुधवार की शाम अपने मवेशियों को चराने के लिए बहियार गए थे. इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने लगी.

बिजली की चपेट में आने से मौके पर हुई मौत

बारिश के दौरान सत्यनारायण पासवान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

परिजनों में मचा कोहराम

घटना के बाद मृतक के घर में मातम छा गया. पत्नी गीता देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. सत्यनारायण पासवान अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्रियां और पत्नी को छोड़ गए हैं.

ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मिलने वाली सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है. उनका कहना है कि परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है.

प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

Jamui Lightning Death: घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जायेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन