जमुई एनकाउंटर : कुंदर बराज के पास पुलिस पर हमला कर नंदन यादव ने की थी भागने की कोशिश

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपित व अस्पताल के बाहर तैनात जवान.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुई छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया. आरोपी ने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की थी.

विज्ञापन

जमुई के मड़वा पहाड़ के पास नाबालिग छात्र-छात्रा को घेरकर कथित छेड़खानी और मारपीट के मामले में मंगलवार की सुबह मुख्य आरोपित नंदन यादव को पकड़ने के दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गयी. पुलिस के अनुसार कुंदर बराज के पास गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान नंदन यादव ने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की. इसी दौरान पुलिस की गोली उसके पैर में लगी. घायल नंदन यादव को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

भागने के दौरान हरिराम यादव का पैर टूटा

घटना के बाद सदर अस्पताल में लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network
घटना के बाद सदर अस्पताल में लगी भीड़. | Prabhat Khabar Network

पुलिस ने इस मामले में दूसरे आरोपित हरिराम यादव को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार भागने की कोशिश के दौरान उसका पैर टूट गया. इसके बाद उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

19 सितंबर को नाबालिग छात्र-छात्रा को रोका गया था

दरअसल, 19 सितंबर की शाम मड़वा पहाड़ इलाके से स्कूटी से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा को युवकों के एक समूह ने रास्ते में रोक लिया था. आरोप है कि युवकों ने छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया और उसके साथ मौजूद छात्र के साथ मारपीट की. घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया, जिसके बाद मामला सामने आया. पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान शुरू की और कार्रवाई तेज की. मामले में पॉक्सो समेत संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर एसआईटी गठित की गयी है.

अब तक पांच आरोपित पकड़े गये

पुलिस के अनुसार नंदन यादव और हरिराम यादव की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक पांच आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं. एसआईटी दो अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने की कार्रवाई भी कर रही है. नाबालिगों की पहचान उजागर करने वाले वीडियो के प्रसार को लेकर भी पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है.

ये भी पढ़ें : Nandan Yadav Encounter: कौन हैं जमुई केस के मुख्य आरोपी नंदन और हरेराम? जानें बालू ढोने से लेकर पुलिस मुठभेड़ तक की कहानी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन