‘अब तेजस्वी कहेंगे, सम्राट ने मेरे भाई को ठोकवा दिया’, नंदन यादव के एनकाउंटर पर जीतन राम मांझी बोले- हम करके दिखाते हैं

Updated:
विज्ञापन

जीतन राम मांझी की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jamui Nandan Yadav Encounter: जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर के बाद बिहार में सियासत गरमा गई है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी अब कहेंगे- ‘सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया.’

विज्ञापन

Jamui Nandan Yadav Encounter: जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है. पुलिस के मुताबिक, उसके पैर में गोली लगी है. इस कार्रवाई के बाद बिहार में सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया है.

विज्ञापन

‘तेजस्वी कहेंगे- सम्राट ने मेरे भाई को ठोकवा दिया’

जीतन राम मांझी ने अपने पोस्ट में तेजस्वी यादव के पुराने राजनीतिक बयानों का जिक्र किया. उन्होंने यादव समुदाय को लेकर तेजस्वी की टिप्पणियों पर तंज कसा.

मांझी ने लिखा कि जमुई मामले के आरोपी भी यादव हैं. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि तेजस्वी अब यह कह सकते हैं कि, ‘देखिए ना सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया.’

मांझी ने आगे तेजस्वी यादव से अपने ‘भाइयों’ को सचेत करने को कहा. उन्होंने लिखा कि सरकार किसी को बख्शने वाली नहीं है. पोस्ट के आखिर में उन्होंने इसे ‘सम्राट का सुशासन’ बताया.

जीतन राम मांझी का पोस्ट
जीतन राम मांझी का पोस्ट

मांझी बोले- ‘HAM बोलते नहीं, करके दिखलाते हैं’

केंद्रीय मंत्री ने अपने पोस्ट की शुरुआत भी तीखे अंदाज में की. उन्होंने लिखा, ‘HAM बोलते नहीं, करके दिखलाते हैं.’

मांझी ने कहा कि जमुई मामले की जानकारी सभी को मिल चुकी है. इसके बाद उन्होंने तेजस्वी यादव के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें वे बिहार और यूपी के यादवों को अपना भाई बताते रहे हैं.

मांझी ने आरोपियों को तेजस्वी के ‘भाई’ बताते हुए तंज किया. उन्होंने लिखा कि इन्हीं ‘भाइयों’ ने जमुई में लड़की के साथ बदसलूकी की और वीडियो बनाया. हालांकि, ये मांझी की ओर से किया गया राजनीतिक तंज और बयान है. इसे पुलिस जांच के निष्कर्ष के तौर पर नहीं देखा जा सकता.

एनकाउंटर के बाद तेज हुई सियासत

जमुई मामले में नंदन यादव के घायल होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. इससे पहले तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने महिला और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार से सवाल किए थे. अब मांझी ने तेजस्वी के हमले पर पलटवार किया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बीजेपी महामंत्री ने भी सरकार के एक्शन को बताया सख्त संदेश

जमुई एनकाउंटर को लेकर बीजेपी महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार है और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में काम हो रहा है.

उन्होंने कहा कि महिलाओं और बहनों के साथ अत्याचार होगा तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी. प्रीति शेखर ने जमुई मामले में हुई गिरफ्तारियों का भी जिक्र किया.

विजय चौधरी बोले- POCSO एक्ट लगा, कठोर सजा मिलेगी

इससे पहले मंत्री विजय चौधरी ने भी जमुई मामले पर सरकार का रुख साफ किया था. उन्होंने कहा था कि आरोपियों पर POCSO एक्ट लगाया गया है.

उन्होंने कहा कि दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी. विजय चौधरी के मुताबिक, किसी घटना के बाद सरकार की नीयत उसके एक्शन से दिखाई देती है. उन्होंने जमुई मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी का भी जिक्र किया. साथ ही कहा कि सरकार अपराध को किसी भी कीमत पर रोकना चाहती है.

वायरल वीडियो के बाद सामने आया था मामला

जमुई में 19 सितंबर की शाम नाबालिग छात्रा और उसके साथी के साथ बदसलूकी हुई थी. दोनों 10वीं कक्षा के छात्र हैं. घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज किए और POCSO समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया. वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू हुई.

Also Read: जमुई कांड: छात्रा को बैड टच करने वाले के एनकाउंटर की पूरी कहानी, इलाके की घेराबंदी कर पुलिस ने ऐसे मारी पैर में गोली

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन