जमुई कांड: छात्रा को बैड टच करने वाले के एनकाउंटर की पूरी कहानी, इलाके की घेराबंदी कर पुलिस ने ऐसे मारी पैर में गोली

Updated:
विज्ञापन

एनकाउंटर में घायल नंदन यादव को अस्पताल ले जाती पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jamui Encounter Full Story: जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. मड़वा पहाड़ी के आसपास घेराबंदी के दौरान नंदन ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ हुई. उसके बाएं पैर में गोली लगी. पढ़िए एनकाउंटर की पूरी कहानी.

विज्ञापन

Jamui Encounter Full Story: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी करने वाले नंदन यादव का एनकाउंटर हो गया है. पुलिस के मुताबिक, नंदन मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा हुआ था. पुलिस टीम ने उसकी घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा. इसी दौरान पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हो गई. पुलिस की गोली नंदन के बाएं पैर में लगी. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

पुलिस ने घेरा तो भागने लगा नंदन

पुलिस के मुताबिक टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी. इसी दौरान नंदन यादव पुलिस से बचकर भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी.

भागने की कोशिश के दौरान पुलिस और नंदन के बीच मुठभेड़ हुई. इसी दौरान नंदन के पैर में गोली लगी. गोली बाएं पैर में लगी है. घायल होने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लिया और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.

पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में लाल गमछा पहने दिखाई दे रहा युवक नंदन यादव ही है. घटना के बाद से वह फरार चल रहा था.

मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा था आरोपी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नंदन यादव मड़वा पहाड़ी के आसपास ही छिपा हुआ था. यही वह जगह है, जहां 19 सितंबर की शाम दोनों छात्र-छात्रा घूमने गए थे.

पुलिस को नंदन के वहां छिपे होने की जानकारी मिली. इसके बाद टीम ने इलाके में घेराबंदी की. पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने भागने का प्रयास किया. इसी दौरान मुठभेड़ हुई और उसके पैर में गोली लगी.

बताया जा रहा है कि दूसरे फरार आरोपी हरेराम यादव को भी पुलिस ने कब्जा में लिया है. घायल आरोपी को अस्पताल भेजा गया है.

जमुई मामले में अब तक 6 गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इनमें तीन आरोपी 35 से 40 साल की उम्र के हैं. वहीं, तीन आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं.

ADG लॉ एंड ऑर्डर सुहिता अनुपम ने बताया कि मामले में कुछ आरोपी नाबालिग भी हैं. पुलिस के मुताबिक, जमुई मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

वायरल वीडियो से हुई आरोपियों की पहचान

यह पूरा मामला छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी के वायरल वीडियो से जुड़ा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी.

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की. इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव घटना के बाद से फरार चल रहे थे.

वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने रामाशीष चौधरी को भी गिरफ्तार किया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

19 सितंबर की शाम हुई थी घटना

घटना 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है. दोनों पीड़ित बच्चे 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं. शनिवार को ट्यूशन के बाद दोनों जमुई स्थित मड़वा पहाड़ी घूमने गए थे.

लौटते समय कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया. आरोप है कि इसके बाद छात्र के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई. वहीं, छात्रा के साथ भी अभद्रता की गई. इस पूरी घटना का वीडियो बनाया गया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.

करीब एक घंटे तक अभद्रता का आरोप

बताया गया है कि दोनों छात्रों के साथ करीब एक घंटे तक अभद्रता की गई. दोनों वहां से निकलने के लिए लगातार कोशिश करते रहे. इस दौरान आरोपियों ने उन्हें रोकने और परेशान करने का प्रयास किया.

वायरल वीडियो में एक एनकाउंटर में घायल आरोपी छात्रा को पीछे से पकड़ता दिखाई देता है. इसके बाद छात्र अपनी दोस्त को बचाने के लिए वहां पहुंचता है. वह आरोपी के चंगुल से छात्रा को छुड़ाने की कोशिश करता है. दोनों के बीच खींचतान भी होती है. छात्र किसी तरह अपनी दोस्त को वहां से निकालने की कोशिश करता है.

वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी.

Also Read:जमुई की घटना कोई पहली नहीं... बिहार में पहले भी सामने आए ऐसे मामले, जानें कब क्या हुआ और फिर क्या एक्शन लिए गए

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन