जमुई की घटना कोई पहली नहीं... बिहार में पहले भी सामने आए ऐसे मामले, जानें कब क्या हुआ और फिर क्या एक्शन लिए गए

Updated:
विज्ञापन

छात्र-छात्रा से बदसलूकी की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jamui Minor Girl Case: जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का मामला सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. हालांकि, बिहार में ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है. इससे पहले भी जहानाबाद, सुपौल, बक्सर और नवादा में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. जानें, कब क्या हुआ और पुलिस ने क्या कार्रवाई की.

विज्ञापन

Jamui Minor Girl Case: जमुई के मड़वा पहाड़ी इलाके में 19 सितंबर की शाम 10वीं की छात्रा और उसके साथी को कुछ युवकों ने घेर लिया. दोनों कोचिंग से लौट रहे थे. आरोप है कि छात्र के साथ मारपीट की गई. छात्रा को घसीटा गया और उसके साथ अश्लील हरकत की गई. पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया.

विज्ञापन

21 सितंबर को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की. पीड़ितों का बयान लिया गया. इसके बाद केस दर्ज किया गया. पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है. तीनों नाबालिग बताए गए हैं. एसडीपीओ दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई है. पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

मामले में एडीजे लॉ एंड ऑर्डर केएस अनुपम ने स्पीडी ट्रायल की बात कही है. अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाले 20 से ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की गई है.

लेकिन जमुई की यह घटना बिहार में इस तरह का पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी अलग-अलग जिलों में नाबालिग लड़कियों और महिलाओं से बदसलूकी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. कहीं सड़क पर लड़की को घेरा गया तो कहीं छात्राओं के हॉस्टल में घुसकर मारपीट की गई. कुछ मामलों में वीडियो भी बनाए गए. आइए जानते हैं, कब-कब ऐसी घटनाएं सामने आईं और उसके बाद क्या कार्रवाई हुई.

2018: जहानाबाद में नाबालिग लड़की को सड़क पर घेरा

साल 2018 में जहानाबाद में एक नाबालिग लड़की को सड़क पर कुछ युवकों ने घेर लिया था. आरोप था कि युवकों ने लड़की के कपड़े खींचे और घटना का वीडियो बनाया. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी बनाई थी. इस मामले में छह से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई थी.

2018: सुपौल में 34 छात्राओं से मारपीट

2018 में सुपौल में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का मामला सामने आया था. छेड़खानी का विरोध करने पर हॉस्टल में घुसकर 34 छात्राओं की बेरहमी से पिटाई कर दी गई थी. घटना के बाद इस मामले में कार्रवाई की गई थी. मनचलों की गिरफ्तारी भी की गई थी.

2023: बक्सर में नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला

साल 2023 में बक्सर में नाबालिग छात्रा से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया. 26 जनवरी को कार्यक्रम में जा रही छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा था. मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया था. पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

2025-26: ककोलत में महिलाओं से छेड़खानी

नवादा के ककोलत में 2025-26 के दौरान महिलाओं से छेड़खानी का मामला सामने आया. घटना के बाद वहां भीड़ के बेकाबू हो गई थी. लोगों ने वहां मनचलों की पिटाई भी की थी. इसके बाद प्रशासन ने ककोलत में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई थी. इस मामले में एक वनकर्मी को शो-कॉज भी किया गया था.

ग्राफिक्स से समझिए पूरा मामला
ग्राफिक्स से समझिए पूरा मामला

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अब जमुई में फिर सामने आया मामला

अब सितंबर 2026 में जमुई की घटना सामने आई है. मड़वा पहाड़ी इलाके में कोचिंग से लौट रहे छात्र और छात्रा को कुछ युवकों ने रोक लिया. दोनों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई. घटना का वीडियो बनाया गया.

मामले की जांच एसआईटी कर रही है. सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. वहीं, वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है.

पुलिस ने लोगों से वायरल वीडियो को डाउनलोड या शेयर नहीं करने की अपील की है. मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 8 और 12 के साथ धारा 74, 76 और 3(5) लगाई गई हैं.

Also Read: जमुई कांड पर तेज प्रताप यादव का सरकार को अल्टीमेटम, बोले- जवाब नहीं मिला तो करूंगा भूख हड़ताल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन