Nandan Yadav Encounter: कौन हैं जमुई केस के मुख्य आरोपी नंदन और हरेराम? जानें बालू ढोने से लेकर पुलिस मुठभेड़ तक की कहानी

Updated:
विज्ञापन

जमुई केस में आरोपी नंदन यादव की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nandan Yadav Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग लड़के से दुर्व्यवहार और लड़की से बैड टच के वायरल वीडियो मामले में पुलिस एक्शन में है. मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी है, जबकि हरेराम यादव को गिरफ्तार किया गया है. आइये दोनों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Nandan Yadav Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिगों से बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इस मामले के दो प्रमुख आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव अब पुलिस की गिरफ्त में हैं. पुलिस कार्रवाई के दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगी है. हरेराम यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पैर में चोट लगने की जानकारी सामने आई है.

विज्ञापन

कौन हैं नंदन यादव और हरेराम यादव

पुलिस के अनुसार, नंदन यादव और हरेराम यादव जमुई सदर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के रहने वाले हैं. दोनों ट्रैक्टर चालक हैं और बालू ढोने का काम करते थे. वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसमें दिख रहे लोगों की पहचान शुरू की. फुटेज और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कई संदिग्धों की पहचान की और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी शुरू की.

नंदन यादव के पैर में लगी गोली

फरार चल रहे नंदन यादव को पकड़ने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही थी. मंगलवार को इसी दौरान पुलिस और नंदन यादव के बीच मुठभेड़ की सूचना सामने आई. इस कार्रवाई में नंदन के पैर में गोली लगी. इसके बाद उसे इलाज के लिए जमुई अस्पताल ले जाया गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी, तभी यह कार्रवाई हुई.


हरेराम यादव भी गिरफ्तार

इस मामले में दूसरे आरोपी बताए जा रहे हरेराम यादव को भी पुलिस ने पकड़ लिया है. उसके पैर में चोट लगने की बात सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, नंदन और हरेराम की पहचान वायरल वीडियो से जुड़े आरोपियों के रूप में हुई है. पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

19 सितंबर की शाम हुई थी घटना

पुलिस के अनुसार, घटना 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे हुई थी. बताया गया है कि नाबालिग लड़की अपने एक दोस्त के साथ फोटो खींचने के लिए इलाके में गई थी. इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तेजी से सामने आया और पुलिस ने जांच शुरू की.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की सख्ती

इस मामले में पुलिस ने सिर्फ कथित आरोपियों के खिलाफ ही कार्रवाई नहीं की है. नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई है. जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के मुताबिक, करीब 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल धारकों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें : Bihar Road Project: बिहार के इस जिले में बनेगा 12.3 KM का फोरलेन बाईपास, 269 करोड़ होंगे खर्च, टेंडर जारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन