चलती ट्रेन में चोरी करती महिला को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Aug 2024 10:11 PM

विज्ञापन

महिला चोर पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिला अंतर्गत बराकर गांव की है निवासी

विज्ञापन

झाझा. पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस के चलती ट्रेन में चोरी करते एक महिला चोर को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरपीएफ पोस्ट कमांडर अनिता कुमारी ने बताया कि जमुई रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री का पर्स चोरी कर भाग रही एक महिला चोर को सहयात्री के सहयोग से आरपीएफ ने पकड़ लिया. इसको लेकर मामला आरपीएफ के सहयोग से राजकीय रेल थाने में दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि जैसे ही पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस जमुई स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर रुकी. ट्रेन में सफर कर रही शेखपुरा की महिला यात्री दिव्या कुमारी ने पर्स चोरी हो जाने को हल्ला किया. इस दौरान सहयात्रियों के सहयोग से एक महिला को पकड़ लिया गया और ट्रेन में चल रही आरपीएफ की टीम को सूचना दी गयी. जब उसकी तलाशी ली गयी तो पर्स के साथ उसमें रखा सोने, चांदी जेवर भी बरामद हुआ. आरपीएफ पोस्ट कमांडर ने बताया कि पकड़ी गयी महिला चोर पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिला अंतर्गत बराकर गांव निवासी जुगनी पासी है. उन्होंने बताया कि मौके पर आरपीएफ पदाधिकारी मो शाहिद खान के अलावा राजकीय रेल पुलिस भी मौजूद थे. फिलहाल महिला को अग्रेतर कार्रवाई हेतु न्यायिक विरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन