मौसम ने ली करवट, तेज हवा के साथ हुई बारिश, गर्मी से राहत
Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :29 Apr 2026 7:56 PM (IST)
विज्ञापन

शाम में मौसम ने बदली करवट
विज्ञापन
सोनो. प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की शाम मौसम ने करवट बदल ली. आसमान में बादल छा गये और थोड़ी देर बाद ही तेज हवा के बीच जमकर बारिश हुई. इस बारिश से तापमान कम हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली. हालांकि अचानक आयी बारिश व तेज हवा ने वैसे लोगों को बड़ी परेशानी में डाल दिया, जिनके घर में वैवाहिक कार्यक्रम था. कई घरों में वर वधु स्वागत समारोह बुधवार शाम से तय था, लेकिन बारिश के कारण तैयारियों पर असर पड़ा. वैसे इस बारिश ने न सिर्फ लोगों को बल्कि पशु पक्षियों को भी राहत दी. तेज गर्मी से सूख चुके तालाब व नदी में थोड़ा ही सही, लेकिन कुछ पानी तो जमा होगा ही, जिससे पशु पक्षियों की प्यास बुझ सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










