JAMUI जमुई में उद्योग-पर्यटन को लेकर बड़ा मंथन, 7000 करोड़ निवेश की संभावनाओं ने बढ़ाई उम्मीद
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

जिले में औद्योगिक विकास और पर्यटन को नई दिशा देने की कवायद तेज हो गई है.
विज्ञापन
जमुई से पंकज सिंह की रिपोर्ट JAMUI NEWS :
जिले में औद्योगिक विकास और पर्यटन को नई दिशा देने की कवायद तेज हो गई है. बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित संवाद कक्ष में बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में निवेश और विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई. कार्यक्रम की मुख्य थीम जिले में पर्यटन गतिविधियों को सशक्त बनाना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करना रही. अधिकारियों ने साफ कहा कि जमुई में प्राकृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं, जिन्हें योजनाबद्ध तरीके से विकसित करने की जरूरत है. बैठक में सबसे अहम पहलू करीब 7000 करोड़ रुपये के संभावित निवेश पर हुई चर्चा रही. इस निवेश से जिले में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना, आधारभूत संरचना का विस्तार और पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण संभव होगा. अधिकारियों का मानना है कि इससे स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री नवीन, एडीएम रविकांत सिन्हा, एसडीओ सौरव कुमार और डीपीआरओ डॉ मेनका समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. सभी अधिकारियों ने उद्योगपतियों और निवेशकों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन की ओर से हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा. बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि जिले के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों की विस्तृत सूची तैयार कर उनके विकास के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई जाएगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










