पांचवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. बालेश्वर मिस्त्री, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते अधिवक्ता | Prabhat Khabar Network

जमुई में वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. बालेश्वर मिस्त्री की पांचवीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. न्यायिक योगदान और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया. इस दौरान अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

जमुई : व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चकाई निवासी स्व. बालेश्वर मिस्त्री की पांचवीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता चंदन कुमार सिंह के सिरिस्ता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान अधिवक्ताओं ने स्व. मिस्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके न्यायिक योगदान, सरल व्यक्तित्व और समाज सेवा के प्रति समर्पित जीवन को याद किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

न्याय व्यवस्था के प्रति समर्पित था जीवन

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सीताराम सिंह ने कहा कि स्व. बालेश्वर मिस्त्री एक ईमानदार, कर्मठ और मृदुभाषी अधिवक्ता थे. उन्होंने अपने पूरे जीवन में न्याय व्यवस्था की गरिमा बनाए रखते हुए लोगों को निष्पक्ष कानूनी सहायता प्रदान की. उनके कार्य, व्यवहार और सिद्धांत आज भी अधिवक्ता समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सीताराम सिंह, संयुक्त सचिव चंदन कुमार सिंह, अधिवक्ता संदीप सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, सहायक सचिव साधना सिंह, सहायक सचिव राजकुमार यादव, अधिवक्ता शंभूशरण सिंह, प्रवीण कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने स्व. बालेश्वर मिस्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए. कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर किया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन