झाझा में छेना और खोवा होगा महंगा, विक्रेता संघ ने 20 रुपये प्रति किलो बढ़ाने का लिया फैसला

Updated:
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित सदस्य | Prabhat Khabar Network

बैठक में उपस्थित सदस्य | Prabhat Khabar Network

Jamui News: जमुई के झाझा और सोनो क्षेत्र में बढ़ती महंगाई के कारण छेना-खोवा के दाम 20 रुपये प्रति किलो बढ़ने वाले हैं. यह नया नियम 18 जुलाई से लागू होगा. लागत बढ़ने से विक्रेताओं को यह फैसला लेना पड़ा है.

विज्ञापन

Jamui News: जमुई के झाझा और सोनो क्षेत्र में बढ़ती महंगाई, दूध की कीमत, मजदूरी और परिवहन खर्च में लगातार हो रही वृद्धि के बीच छेना-खोवा विक्रेता संघ ने बड़ा फैसला लिया है. संघ की बैठक में 18 जुलाई से छेना और खोवा की कीमत 20 रुपये प्रति किलो बढ़ाने पर सहमति बनी. विक्रेताओं का कहना है कि लागत बढ़ने के कारण पुराने दाम पर शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना मुश्किल हो गया था.

रेलवे स्टेशन चौक पर हुई संघ की बैठक

शुक्रवार देर शाम झाझा रेलवे स्टेशन चौक स्थित रेल कोच रेस्टोरेंट में छेना-खोवा विक्रेता संघ की आवश्यक बैठक आयोजित की गई.

बैठक की अध्यक्षता महासंघ अध्यक्ष राजू यादव ने की. इस दौरान विक्रेताओं ने बढ़ती लागत और कारोबार से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की.

18 जुलाई से बढ़ेंगे छेना और खोवा के दाम

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 18 जुलाई 2026 से छेना और खोवा की कीमत में 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की जाएगी.

संघ के सदस्यों का कहना था कि बढ़ती महंगाई के बीच पुराने दाम पर उत्पाद बेचना आर्थिक रूप से संभव नहीं रह गया है.

महंगाई और बढ़ती लागत बनी वजह

जिला परिषद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में झाझा-सोनो क्षेत्र के मिठाई दुकानदारों को छेना 240 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जा रहा था.

उन्होंने कहा कि दूध, मजदूरी, परिवहन और अन्य उत्पादन लागत में लगातार वृद्धि होने के कारण विक्रेताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. ऐसे में कीमत बढ़ाने का निर्णय आवश्यक हो गया.

गुणवत्ता बनाए रखने पर दिया गया जोर

संघ के सदस्य राजगीर यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई और दूध की कीमतों को देखते हुए यह फैसला लेना जरूरी था.

रेल कोच रेस्टोरेंट के प्रबंधक गोरेलाल पंडित ने कहा कि व्यापार में गुणवत्ता और आपसी विश्वास सबसे बड़ी पूंजी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस निर्णय से ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता का उत्पाद मिलता रहेगा.

विक्रेताओं से सहयोग की अपील

बैठक में संघ की ओर से सभी विक्रेताओं से नए निर्णय का पालन करने और सहयोग करने की अपील की गई.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने जिला परिषद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह का बुके, फूलमाला और स्मृति चिह्न देकर स्वागत भी किया.

बैठक में प्यार यादव, गोपाल यादव, राम प्रकाश यादव, सुरेश यादव, रविंद्र यादव, भैरव यादव, अधिक यादव, रंजीत यादव, जनार्दन यादव, किशोर यादव, नंदन यादव, कुशल यादव, दुखन यादव, कैलाश यादव, मकुनी यादव, टोटो यादव, संजय यादव, सेवक यादव, संगठन मंत्री पिंटू यादव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी लागू, इस तारीख से शुरू होगा आवेदन, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

इसे भी पढ़ें:  लालू प्रसाद यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, जांच के लिए पटना के IGIMS ले जाया गया, कल जाएंगे दिल्ली


विज्ञापन
ऋतांबर सिंह

लेखक के बारे में

By ऋतांबर सिंह

ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन