Jamui News : गिद्धौर के गंगरा में गणना कार्य का किया जा रहा पर्यवेक्षण

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Jamui News : गिद्धौर के गंगरा में गणना कार्य का किया जा रहा पर्यवेक्षण

भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान गणना का कार्य गिद्धौर में जारी है.

विज्ञापन

गिद्धौर (जमुई) से कुमार सौरभ की रिपोर्ट Jamui News : भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान गणना का कार्य गिद्धौर में जारी है. इसी के तहत बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के गंगरा पंचायत में बुधवार को कृषि सह नोडल पदाधिकारी रामाधार चौधरी के देखरेख में प्रगणकों की टीम द्वारा घर घर जाकर मकान गणना का कार्य किया जा रहा है. नोडल पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम के प्रगणक गंगरा पंचायत में घर घर जाकर स्व. गणना करने में गंभीरता से लगे हैं, गणना टीम द्वारा जीपीएस कैमरे से स्थान एवं समय को भी रिकॉर्ड कर रही है, ताकि आंकड़ों में सटीकता बनी रहे. जनगणना के इस प्रथम चरण के क्रम में मकान और परिवारों की सूची तैयार करने का यह पहला कदम है, इसके जरिए आवास, परिवार संरचना एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी इकठ्ठा की जाएगी. नोडल अधिकारी रामाधार चौधरी ने बताया कि सही व पारदर्शी आंकड़ों के लिए टीम गंगरा गांव के विभिन्न वार्डों में घर घर जाकर सर्वे कर रही है. उन्हीने लोगों से अपील की है कि वे प्रगणकों को सही जानकारी देकर स्व-गणना कार्य में सहयोग करें. ताकि विकास योजनाओं के लिए सही डेटा तैयार हो सके. इस मौके पर प्रखंड कृषि सह नोडल पदाधिकारी रामाधार चौधरी के अलावे टीम के प्रगणक मौजूद थे.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन