गिद्धौर की सड़कों पर बेलगाम ओवरलोड ट्रक, प्रशासन बना मूकदर्शक धूल शोर से बेहाल क्षेत्र वासी

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : ओवरलोडेड बालू लदा ट्रक की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

गिद्धौर में अवैध बालू लदे ओवरलोड ट्रकों से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। धूल और शोर से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

जमुई. गिद्धौर थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार एक बार फिर सिर उठा रहा है, प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद ओवरलोड बालू लदे ट्रक दिन-रात बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे हैं नतीजतन सड़कें टूट रही है, लोग परेशान हो रहें हैं वहीं सरकारी राजस्व को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंच रहा है, लोगों को सताता रहता है हादसे का डर स्थानीय लोगों के अनुसार गिद्धौर से झाझा और चकाई को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों पर हर रोज दर्जनों ओवरलोड ट्रक गुजरते हैं क्षमता से दोगुना बालू लादे जाने से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं, ग्रामीण बताते है कि ट्रकों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि घरों में वाहनों के दबाब से कंपन होने लगता है, बच्चे बुजुर्ग जान माल की सुरक्षा को ले डरे सहमे रहते हैं. धूल, शोर से स्वास्थ्य पर बुरा असर ट्रकों से उड़ती धूल के कारण आसपास के गांवों में सांस लेने में तकलीफ आंखों में परेशनी बढ़ गयी है, स्कूल जाने वाले बच्चों को भी दिक्कत हो रही है, बाइक सवार बताते हैं, कि तेज रफ्तार और ओवरटेक के कारण दो कई बार बाल बाल बचे हैं, क्षेत्र के ग्रामीणों ने खनन विभाग एवं जिला प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है. बताते चलें कि ओवरलोडेड बालू लदे ट्रकों से न सिर्फ सड़कें खराब हो रही हैं, बल्कि सरकार को रॉयल्टी का भी नुकसान हो रहा है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस एवं खनन विभाग से मांग की है कि अवैध बालू ढुलाई और ओवरलोड ट्रकों पर तुरंत रोक लगा दोषियों कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन