जन नेता रामेश्वर पासवान का निधन सामाजिक व राजनीति क्षेत्र में अपूरणीय क्षति : प्रो गौरी शंकर

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :29 Apr 2026 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
जन नेता रामेश्वर पासवान का निधन सामाजिक व राजनीति क्षेत्र में अपूरणीय क्षति : प्रो गौरी शंकर

कहा-बिहार की राजनीति का एक युग हो गया समाप्त

विज्ञापन

जमुई. सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक और मंत्री रहे जननायक रामेश्वर पासवान के निधन पर शोक की लहर है. डॉ (प्रो) गौरी शंकर पासवान ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से बिहार की राजनीति का एक युग समाप्त हो गया. उन्होंने कहा कि रामेश्वर पासवान सादगी, संघर्ष और जनसेवा के प्रतीक थे. गरीबों और वंचितों की आवाज उठाने वाले ऐसे नेता का जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है. उनके व्यक्तित्व और कृतित्व ने जनसेवा की एक अमिट मिसाल कायम की. प्रो गौरी शंकर ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने ईमानदारी, सादगी और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. वे हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास व न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहे. उनका जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है. उन्होंने कहा कि रामेश्वर पासवान के निधन से न केवल जमुई, बल्कि पूरे बिहार की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है. नौआडीह गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल है. अंत में उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन