ePaper

नामांकन के दौरान क्षेत्र में ट्रैफिक प्लान तैयार करें- डीएम

Updated at : 12 Oct 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
नामांकन के दौरान क्षेत्र में ट्रैफिक प्लान तैयार करें- डीएम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री नवीन व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने रविवार को विभिन्न स्तर की तैयारियों का जायजा लिया.

विज्ञापन

जमुई . बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री नवीन व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने रविवार को विभिन्न स्तर की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने जमुई, सिकंदरा, झाझा व चकाई विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाये गये नामांकन केन्द्र, डिस्पैच सेंटर, ईवीएम कमिश्निंग, ईवीएम सीलिंग और स्ट्रांग रूम स्थलों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिस्पैच सेंटर की संपूर्ण संरचना यातायात नियंत्रण, वाहन पार्किंग, पोलिंग पार्टी प्रेषण और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिए की सभी तैयारी निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से की जाये. डीएम ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में पोलिंग पार्टी मिलान पंडाल और वाहन पार्किंग स्थल की अलग से व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. सामग्री की सीसीटीवी से निगरानी, लोडिंग अनलोडिंग प्रणाली और सुरक्षा बलों की तैनाती पर भी विशेष ध्यान दिये जाने पर बल दिया गया. वही मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि डिस्पैच सेंटर निर्वाचन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु है, जहां से प्रत्येक मतदान दल अपने कर्तव्यों के लिए प्रस्थान करता है. यहां की हर व्यवस्था पूरी तरह से सुव्यवस्थित सुरक्षित और पारदर्शी होनी चाहिए. उन्होंने निर्देश दिया कि पोलिंग पार्टी मिलन, सामग्री वितरण, भोजन, पेयजल सुविधा, शौचालय व्यवस्था और बैरिकेडिंग की तैयारी को प्राथमिकता दी जाये. इसके अतिरिक्त जमुई जिला समाहरणालय में चारों विधानसभाओं के लिए अलग-अलग नामांकन केंद्र बनाये गये हैं. इन केंद्रों के बाहर अनिवार्य रूप से हेल्प डेस्क, अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराये जाने वाले विभिन्न प्रपत्रों को भरने में सहायता करने और सीसीटीवी सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के जो भी गाइडलाइन है, उसका अच्छे से पालन करवाने के लिए निर्देशित किया. अनुमंडल पदाधिकारी जमुई को निर्देश दिया कि नामांकन के दृष्टिकोण से इस क्षेत्र का ट्रैफिक प्लान तैयार करें. इसके बाद डीएम की ओर से अनुमंडल कार्यालय में बनाये गये सिंगल विंडो कक्ष का भी निरीक्षण किया गया. उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो में आने वाले आवेदनों को जिला व्यय कोषांग को जरूर अवगत कराएं. निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता रवि कान्त झा, उप विकास आयुक्त सुभाष चन्द्र मंडल, अनुमंडल दंडाधिकारी सौरभ कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सुजित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन