ePaper

50 हजार से अधिक नकद ले जा रहे व्यक्ति की जांच करने का निर्देश

Updated at : 10 Oct 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
50 हजार से अधिक नकद ले जा रहे व्यक्ति की जांच करने का निर्देश

जिले में चुनावी निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय परिसर में स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) के दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को तृतीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

जमुई . जिले में चुनावी निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय परिसर में स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) के दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को तृतीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी रोहित कुमार शर्मा (राज्य कर सहायक आयुक्त) ने अधिकारियों को चुनाव के दौरान निगरानी व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिला के सभी 15 जांच चौकियों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं. साथ ही, हर जांच की वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे. मंडल पदाधिकारी ने मौजूद अधिकारियों से कहा कि चुनाव के पूर्व और मतदान दिवस तक किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखनी है, जो स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित कर सकती हैं. उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि 50,000 से अधिक नकद ले जा रहे व्यक्तियों की जांच अवश्य की जाये. शराब, नशीले पदार्थ, तथा चुनाव चिह्न वाले वस्त्र (जैसे शर्ट, टी-शर्ट, साड़ी, धोती) आदि को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाये. प्रचार वाहनों की जांच कर यह सुनिश्चित करें कि वे अनुमति प्राप्त हों और वाहन पर निर्धारित झंडा-बैनर ही लगे हों. प्रशिक्षण में एसएसटी दल के 30 दंडाधिकारी एवं उनके साथ संलग्न पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. नोडल पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लें ताकि जिले में चुनाव पूरी तरह से स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन