ePaper

गिद्धौर पुलिस व सीआरपीएफ ने किया फ्लैग मार्च

Updated at : 10 Oct 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
गिद्धौर पुलिस व सीआरपीएफ ने किया फ्लैग मार्च

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ चुका है. चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही गिद्धौर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है.

विज्ञापन

गिद्धौर. विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ चुका है. चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही गिद्धौर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है. गुरुवार को गिद्धौर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया. प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना, आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना और आम लोगों को आदर्श आचार संहिता के पालन के प्रति जागरूक करना है. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन करें और किसी भी तरह की अफवाहों या गलत गतिविधियों से बचें. उन्होंने कहा कि प्रशासन निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए हर आवश्यक कदम उठा रही है. क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और फ्लैग मार्च जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों में विश्वास और सुरक्षा का माहौल बनाया जा रहा है. फ्लैग मार्च गिद्धौर थाना से शुरू होकर मुख्य बाजार के चौक-चौराहों से होते हुए गुजरते हुए ग्रामीण क्षेत्र की ओर गई. फ्लैग मार्च में अवर निरीक्षक सर्जना कुमारी, मनीष कुमार सहित गिद्धौर पुलिस के जवान और सीआरपीएफ 149 बटालियन एफ कंपनी के सुरक्षाकर्मी शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन