14वीं जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 17 May 2026 5:57 PM

विज्ञापन

प्रखंड के नवडीहा गांव स्थित जिला खेल भवन में रविवार को 14वीं जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खेल भवन में आयोजित किया गया जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता खैरा. प्रखंड के नवडीहा गांव स्थित जिला खेल भवन में रविवार को 14वीं जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का आयोजन द चैंपियन क्लब व स्पीड ताइक्वांडो एकेडमी झाझा व जिले के मुख्य ताइक्वांडो प्रशिक्षक अमरदेव कुमार तांती के नेतृत्व में आयोजित किया गया. जानकारी देते ताइक्वांडो एसोशिएशन ऑफ जमुई के सचिव समता राही ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सब जूनियर (अंडर 12), कैडेट (अंडर 14), जूनियर (अंडर 17) तथा सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में जिले भर से अलग-अलग वर्ग के 150 से भी अधिक खिलाड़ी शामिल हुए. सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक के रूप में बिहार के विभिन्न जिलों से आये तकनीकी पदाधिकारी धर्मयुग कुमार, अक्षरा श्री, हर्ष राज व मनीष कुमार चौरसिया ने अपना सराहनीय योगदान दिया. उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में चयनित सफल खिलाड़ी राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. इस से पहले जिले के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नीरज साह ने इसका उद्घाटन किया. मौके पर प्रशिक्षक पवन कुमार, जयराम रावत, सज्जन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन