झारखंड कांग्रेस की नई टीम घोषित, अधिसूचना जारी, जानें किस नेता को मिला किस जिले का प्रभार

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश
Jharkhand Congress News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सांगठनिक विस्तार करते हुए राज्य के सभी जिलों के लिए नए प्रभारियों के नामों की अधिसूचना जारी कर दी है. इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य फ्रंटल संगठनों को मजबूत करना और जनसरोकारों के मुद्दों को धार देना है. पूरी प्रमंडलवार सूची यहां पढ़ें.
Jharkhand Congress News, रांची : झारखंड में सांगठनिक मजबूती और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठनात्मक ढांचे को धार देने के लिए राज्य के सभी जिलों के लिए नए जिला प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. इस नई सूची में पार्टी ने सभी पांचों प्रमंडलों के सामाजिक, क्षेत्रीय और राजनीतिक समीकरणों को साधने की पुरजोर कोशिश की है.
अग्रणी संगठनों और नेतृत्व विकास पर रहेगा विशेष ध्यान
अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी आने वाले समय में अपने विभिन्न विभागों और अग्रणी फ्रंटल संगठनों की कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगी. इस सांगठनिक कवायद का मुख्य उद्देश्य पार्टी के भीतर नए और प्रभावी नेतृत्व का विकास करना है. इसके साथ ही पार्टी ने साफ किया है कि नए प्रभारियों की देखरेख में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अल्पसंख्यक, महिला, युवा और छात्र वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्रखरता से उठाया जाएगा. इसके अलावा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS), किसान कांग्रेस, मछुआरा कांग्रेस, तथा कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस से संबंधित जनसरोकारों पर जिला स्तर पर आंदोलन और जनसंपर्क तेज किया जाएगा.
Also Read: गुमला में बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार पर चेंबर ने जतायी चिंता, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
प्रमंडलवार प्रभारियों की पूरी सूची इस प्रकार है
- संताल परगना प्रमंडल
देवघर: अवधेश प्रजापति
दुमका: मुकुंद दास
जामताड़ा: मनोज पासवान
साहिबगंज: प्रो. बिंदु मंडल
पाकुड़: उदय लखमानी - उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल
गिरिडीह: अमर यादव
कोडरमा: ईश्वर आनंद
हजारीबाग: सुनील सिंह
चतरा: संजय गुप्ता
रामगढ़: तापस चटर्जी
बोकारो: शैलेंद्र कुमार यादव
धनबाद: मुख्तार खान
- दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल
रांची शहरी: ज्योति सिंह मथारू
रांची ग्रामीण: राकेश सिन्हा
लोहरदगा: बलजीत सिंह बेदी
गुमला: गीताश्री उरांव
खूंटी: पीटर मुंडू
सिमडेगा: बॉबी भगत
- पलामू प्रमंडल
पलामू: रामदेव यादव
गढ़वा: बद्री राम
लातेहार: सत्यनारायण सिंह
- कोल्हान प्रमंडल
पूर्वी सिंहभूम: अमरेंद्र सिंह
पश्चिमी सिंहभूम: परितोष सिंह
सरायकेला-खरसावां: सुरेश धारी
मिशन मोड में काम करेगी कांग्रेस
अधिसूचना जारी होने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस सूची को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. रांची शहरी की जिम्मेदारी ज्योति सिंह मथारू और ग्रामीण की कमान राकेश सिन्हा को सौंपी गई है, जबकि गुमला में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव को प्रभारी बनाया गया है. धनबाद में मुख्तार खान और जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में अमरेंद्र सिंह संगठन को धार देंगे. सभी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत अपने-अपने आवंटित जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करें और जमीनी स्तर पर किसान, मजदूर और युवाओं के मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों और संगठन के विचारों को जनता तक पहुंचाएं.
Also Read: प्रभात खबर कर्मी की सूझबूझ और तत्परता से बची महिला सहित 3 मासूम की जान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










