ePaper

थानाध्यक्ष ने मतदान केंद्रों का किया भौतिक सत्यापन

Updated at : 19 Oct 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने मतदान केंद्रों का किया भौतिक सत्यापन

रविवार को प्रखंड के रतनपुर एवं कुंधुर पंचायत के कई मतदान केंद्रों पर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी द्वारा बूथों का भौतिक सत्यापन किया.

विज्ञापन

गिद्धौर . विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है. इसे लेकर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं से जुड़ा भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है. इसी कड़ी में रविवार को प्रखंड के रतनपुर एवं कुंधुर पंचायत के कई मतदान केंद्रों पर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी द्वारा बूथों का भौतिक सत्यापन किया. मतदान केंद्र के भौतिक सत्यापन के दौरान बूथों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम का पुलिस पदाधिकारी द्वारा जायजा लिया गया. वहीं मतदान केंद्र भौतिक सत्यापन को लेकर थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि जिला निर्वाचन विभाग एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह गंभीर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन