नौ दिन बाद भी लापता किशोर का नहीं चल सका है पता

Updated:
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने सदर थाने में आवेदन देकर बरामदगी की लगायी गुहार

विज्ञापन

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के निमारंग मुहल्ला से 11 मई को 15 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है. इसे लेकर परिजन ने सदर थाने में आवेदन देकर पुत्र की बरामदगी की गुहार लगायी है. सदर थाना में दिये आवेदन में पीड़ित नीमारंग मुहल्ला निवासी मो अय्यूब अंसारी ने बताया कि मेरा 15 वर्षीय पुत्र मो अल्ताफ 11 मई शनिवार की सुबह शौच के लिए घर से निकला और आज तक वापस नहीं आया है. अपने स्तर से काफी खोजबीन करने के बाद भी मेरे पुत्र का कोई पता नहीं चल पाया है. पीड़ित पिता ने सदर थानाध्यक्ष से पुत्र की बरामदगी को लेकर गुहार लगायी है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि किशोर के लापता होने काे लेकर आवेदन दिया गया है. आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. उन्होंने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है जल्द ही किशोर को बरामद कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन