सांसद गिरिधारी यादव के पुत्र चाणक्य ने ली राजद की सदस्यता, समर्थकों में हर्ष

बांका से जेडीयू के सांसद गिरिधारी यादव के पुत्र चाणक्य प्रकाश रंजन बीते शुक्रवार को पटना में विधिवत रूप से राजद में शामिल हो गये.
चंद्रमंडीह. बांका से जेडीयू के सांसद गिरिधारी यादव के पुत्र चाणक्य प्रकाश रंजन बीते शुक्रवार को पटना में विधिवत रूप से राजद में शामिल हो गये. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें राजद की सदस्यता दिलायी. इधर, राजद में शामिल होने पर चकाई में उनके समर्थकों के बीच काफी हर्ष देखा जा रहा है. साथ ही समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है. समाजसेवी नकुल प्रसाद यादव, राजू राम, केदार यादव, परमानंद दास, रोहित यादव, सुशील यादव, संदीप यादव, विकास यादव, सिकंदर यादव, दामोदर यादव, अकलेश्वर दास, बालेश्वर यादव, सुरेन्द्र यादव, गजेंद्र यादव आदि ने बधाई देते हुए कहा कि चाणक्य प्रकाश युवा होने के साथ ही उच्च शिक्षा ग्रहण कर राजनीति में आये हैं. समाजसेवा इन्हें विरासत में मिली है. ऐसे में इनके राजनीति में आने से समाज को काफी फायदा होगा. साथ ही राजद बांका जिला में और अधिक मजबूत होकर उभरेगी. लोगों ने कहा कि अगर राजद इस बार के विधानसभा चुनाव में इन्हें उम्मीदवार बनाती है तो उन्हें लोगों का काफी जनसमर्थन मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




