ePaper

बदमाशों ने युवक को पीटकर किया घायल

Updated at : 20 May 2024 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक को पीटकर किया घायल

पुलिस मामले में कर रही छानबीन

विज्ञापन

जमुई. जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़वा कटौना गांव के समीप रविवार की रात बदमाशों ने आपसी विवाद को लेकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. इससे युवक घायल हो गया. स्थानीय लोग तथा परिजन द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया. घायल युवक गादी कटौना गांव निवासी रंजन सिंह उर्फ पाटो सिंह के पुत्र अभिनंदन कुमार सिंह ने बताया कि मैं अपने दो भाइयों के साथ बाइक से घर जा रहा था. इसी दौरान गढ़वा कटौना के समीप पहले से घात लगाये विकास यादव, बजरंगी यादव, लक्ष्मण यादव, अमन पांडेय, सुनील पांडेय, अभिषेक पांडेय समेत अन्य लोगों ने रास्ता रोक लिया और मेरी पिटाई करने लगे. इससे मैं घायल हो गया. घायल द्वारा बताया गया इस दौरान उनलोगों ने पिस्टल से भी सिर पर हमला किया. घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

शोर मचाने से मना करने पर बालक को पीटकर किया घायल: जमुई.

नगर परिषद क्षेत्र के नीमारंग मुहल्ला स्थित मदरसा में रविवार की देर रात शोर मचाने से मना करने पर मदरसा में पढ़ने वाले छात्रों ने एक बालक को पीटकर घायल कर दिया. घायल नीमा रंग मुहल्ला निवासी मो सरफुद्दीन के पुत्र मो दिलशाद ने बताया कि मदरसा में पढ़ाई के दौरान मो अयान और मो अरफात शोर मचा रहा था. मैंने उन लोगों को शोर मचाने से मना किया तो इस बात से नाराज होकर मो अयान और मो अरफात ने मेरी पिटाई कर दी, जिससे मैं घायल हो गया. इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल बालक की स्थिति खतरे से बाहर बतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन