दिल्ली से भागकर जमुई में प्रेमी युगल ने रचाई शादी, मंदिर के श्रद्धालुओं ने किया कन्यादान

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 17 Feb 2025 10:12 AM

विज्ञापन

लड़की की मांग में सिंदूर भरता युवक

Love Story: जमुई जिले में रविवार को एक दिलचस्प घटना देखने को मिला. जब दिल्ली से भागकर आए एक प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई. इस विवाह में जहां लड़के के परिवार के सदस्य मौजूद थे, वहीं लड़की के परिवार की अनुपस्थिति में कुछ श्रद्धालुओं ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए कन्यादान की रस्म निभाई.

विज्ञापन

Love Story: बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महादेव सिमरिया मंदिर में रविवार को एक प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई. प्रेमी युवक, दुष्यंत कुमार, जो मिल्की गांव (खैरा थाना क्षेत्र) का निवासी है और प्रेमिका खुशबू कुमारी, जो छपरा की रहने वाली है. दोनों ने दिल्ली से भागकर यह कदम उठाया है.

दिल्ली में हुई थी दोनों की मुलाकात

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात दिल्ली में हुई थी, जहां खुशबू अपनी बुआ के घर आई हुई थी और दुष्यंत अपनी बहन के पास गया था. दोस्ती से प्यार में बदलते हुए, उन्होंने सात फरवरी को दिल्ली से भागने का फैसला किया और रविवार को महादेव सिमरिया मंदिर पहुंचकर शादी कर ली.

Also Read: बिहार के एक ऐसे गणितज्ञ की कहानी, जिनके लिए बदले गए विश्वविद्यालय के नियम, NASA भी था जिनका मुरीद

लड़की के परिवार ने रिश्ते को नहीं किया स्वीकार

युगल ने कहा कि वे अपनी मर्जी से आए हैं और खुशबू ने बताया कि वह पूरी तरह से बालिग है और अपने प्रेमी के साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया है. शादी के समय, दुष्यंत के परिवार के सदस्य और दोस्त मौजूद थे, लेकिन लड़की के परिवार ने इस रिश्ते की स्वीकृति नहीं दी. जिससे उसकी ओर से कोई भी शादी में शामिल नहीं हुआ. हालांकि, कुछ स्थानीय श्रद्धालुओं ने इंसानियत का परिचय देते हुए वधू पक्ष के सभी रस्में पूरी की और कन्यादान किया.

इस घटना के बाद, यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं के इस नेक कार्य को सराहा जा रहा है. प्रेमी युगल का यह कदम और श्रद्धालुओं की मदद लोगों के बीच एक सकारात्मक संदेश छोड़ रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन