ePaper

लोगांय गांव की जीविका दीदीयों ने जताया आक्रोश

Updated at : 11 Oct 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
लोगांय गांव की जीविका दीदीयों ने जताया आक्रोश

प्रखंड क्षेत्र की चांय पंचायत की लोगांय गांव की जीविका दीदीयों ने जीविका की अधिकारी रीता देवी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को आवेदन दिया है.

विज्ञापन

झाझा. प्रखंड क्षेत्र की चांय पंचायत की लोगांय गांव की जीविका दीदीयों ने जीविका की अधिकारी रीता देवी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को आवेदन दिया है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत उक्त गांव की जीविका दीदियों ने सीएम रीता देवी द्वारा जीविका दीदियों से अनुचित राशि लेने व अभद्र व्यवहार किए जाने को लेकर, प्रखंड जीविका अधिकारी, बीडीओ, डीएम को पत्र लिखकर उसपर कार्रवाई करने की मांग की. जीविका दीदी मालती देवी, उतरा देवी, सरिता कुमारी, रीना देवी सहित अन्य जीविका दीदियों ने उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत करवाते हुए बताया कि सीएम रोजगार सहायता फॉर्म भरने को लेकर लोगों से 100-200 राशि अवैध रूप से वसूली की है. जिनके खाते में 10 हजार रुपये आए हैं. उससे वह 2 हजार रुपये और मांग रही है. जब सभी जीविका दीदियां राशि देने का विरोध की तो वे अगला क़िस्त नहीं मिलने की धमकी दे रही है. इसके अलावे विरोध करने वाली जीविका दीदियों के पासबुक फाड़ देने, अभद्र व्यवहार का प्रयोग करते हुए सौतेला व्यवहार करती है. इस संबंध में जब जांच टीम आयी तो जीविका दीदियों को नहीं बुलाया गया, बल्कि सीएम अपने ही पक्ष के लोगों को बुलवाकर झूठी सफाई प्रस्तुत की और लोगों को धमकी दी कि मेरा कुछ नहीं बिगड़ सकता है. जहां जाकर शिकायत करना है करो. दर्जनों जीविका दीदियों ने बताया कि रुपये मांगने का वीडियो ऑडियो भी है. इसलिए सीएम रीता देवी को बर्खास्त कर उसपर कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन