ePaper

मतदाता जागरूकता अभियान में जुटीं जीविका दीदियां

Updated at : 11 Oct 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान में जुटीं जीविका दीदियां

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जमुई जिले में मतदाता जागरूकता अभियान ज़ोर-शोर से चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

-गांव-गांव घूमकर कर रही हैं लोगों को जागरूक

बैठक में ली मतदाता शपथ, रैली व रंगोली बनाकर दिया संदेशजमुई. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जमुई जिले में मतदाता जागरूकता अभियान ज़ोर-शोर से चलाया जा रहा है. जिले के सभी 10 प्रखंडों में जीविका से जुड़ी दीदियां रैली, शपथ, रंगोली और मेहंदी के ज़रिये आम लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं. इसी क्रम में शनिवार 11 अक्तूबर को जमुई सदर प्रखंड की चौडीहा पंचायत अंतर्गत नरवदा गांव में रौशनी ग्राम संगठन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार, सामाजिक विकास प्रबंधक रवींद्र कुमार और सामुदायिक समन्वयक राम परवेश कुमार समेत 150 से अधिक जीविका दीदियां शामिल हुईं. कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने मतदाता शपथ ली और संकल्प लिया कि वे स्वयं मतदान करेंगी और अपने गांव-टोले के अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी. डीपीएम संजय कुमार ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से उन मतदान केंद्रों पर चलाया जा रहा है, जहां पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा था.

जागरूकता रैली में जीविका दीदियों ने पूरे जोश के साथ नारे लगाए

पहले करें मतदान, फिर करें जलपान, अपनी ताकत को पहचाने, चलो करें पहले मतदान, छोड़ें सब काम, पहले करें मतदान, हर वोट कीमती है, वोट देना ज़रूरी है, सशक्त मतदाता सशक्त लोकतंत्र.

रंगोली से दिया मतदान का संदेश

कार्यक्रम के दौरान दीदियों ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर भी मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया. रंगोली के माध्यम से लोकतंत्र में हर वोट की अहमियत को रेखांकित किया गया.

ग्राम संगठन की बैठक में रोज ली जा रही है मतदाता शपथ

डीपीएम संजय कुमार ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में ग्राम संगठन की बैठकों में भी जीविका दीदियां नियमित रूप से मतदाता शपथ ले रही हैं. उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन