जनता महादलित संघ ने की समीक्षा

जनता महादलित संघ की एक समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष विकास गौरव की अध्यक्षता में उनके आवास पर आयोजित की गयी.
जमुई . जनता महादलित संघ की एक समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष विकास गौरव की अध्यक्षता में उनके आवास पर आयोजित की गयी. बैठक में जिले एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी उपस्थित थे. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश कुमार धनकर शामिल हुए. बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष विकास गौरव के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों ने डॉ भीमराव आंबेडकर के पुष्प चित्र भेंट कर श्री धनकर का सम्मान किया. इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश धनकर ने कहा कि संघ अब पंचायत स्तर तक सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को और मजबूत करेगा. समीक्षा बैठक में जिला प्रधान उपाध्यक्ष रविराज कुमार, प्रधान महासचिव अनिल कुमार, संगठन मंत्री रितेश कुमार, महासचिव प्रभाकर कुमार, प्रवक्ता अमलेंदु कुमार अनु, सचिव सकलदेव दास तथा खैरा प्रखंड अध्यक्ष तपस दास उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




