ब्लैक डायमंड क्रिकेट क्लब जमुई ने जीता अंडर-16 टूर्नामेंट का खिताब

सदर प्रखंड क्षेत्र के सिकेहरिया गांव स्थित जेएस क्रिकेट अकादमी के मैदान में जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले आयोजित अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को ब्लैक डायमंड क्रिकेट क्लब जमुई और देवघर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया.
जमुई. सदर प्रखंड क्षेत्र के सिकेहरिया गांव स्थित जेएस क्रिकेट अकादमी के मैदान में जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले आयोजित अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को ब्लैक डायमंड क्रिकेट क्लब जमुई और देवघर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में ब्लैक डायमंड क्रिकेट क्लब ने देवघर क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. टॉस जीतकर देवघर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. निर्धारित 35 ओवरों के मुकाबले में देवघर की टीम 34.5 ओवर में सभी विकेट खो कर 161 रन बनाया देवघर की ओर से श्रेष्ठ ने 23, आयुष ने 20 और अनुज ने 18 रन का योगदान दिया. ब्लैक डायमंड के गेंदबाज आशीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके. पूरे टूर्नामेंट में 11 विकेट लेने के साथ ही उन्हें ‘बेस्ट बॉलर’ और ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया. हर्ष और प्रेम ने भी 2-2 विकेट हासिल किए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक डायमंड की टीम ने शानदार शुरुआत की. ओपनर प्रेम और केशव ने सधी हुई पारी खेलते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. केशव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा. उन्होंने टूर्नामेंट में दो अर्धशतक और एक नाबाद शतक की बदौलत प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार जीता. फाइनल में प्रेम ने नाबाद 61 रन बनाए जबकि सोनू ने 22 रन बनाकर नाबाद रहे. ब्लैक डायमंड ने 21.3 ओवर में 162 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया. फाइनल मुकाबले के बाद विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई. मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सदस्य डॉ अनिल कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. अतिथि विनीत अत्री ने कहा कि मैं स्वयं क्रिकेट खिलाड़ी रह चुका हूं और दोनों टीमों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं. मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सदस्य सत्येंद्र सिंह, आनंदी ताती, शिवम कुमार, संदीप रावत, पूर्व सचिव इमरान अख्तर खान, विशाल रजक, गौरव सिंह, रोहित कृष्ण राय, अमरेंद्र कुमार, नुनु सिंह सहित दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे. निर्णायक की भूमिका शिव सिन्हा और शैलेश कुमार सिंह ने निभाई, जबकि स्कोरर के रुप में मो नियाज अहमद और कमेंट्री सौरभ चौहान ने की. जेएस क्रिकेट अकादमी के संचालक शिवम कुमार ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर सभी सदस्यों को बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




