ePaper

टीपीएस अकादमी जमुई ने लखीसराय को चार विकेट से दी मात

Updated at : 12 Oct 2025 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
टीपीएस अकादमी जमुई ने लखीसराय को चार विकेट से दी मात

सदर प्रखंड के सिकेहरिया स्थित जेएस क्रिकेट अकादमी के मैदान में रविवार को जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

जमुई . सदर प्रखंड के सिकेहरिया स्थित जेएस क्रिकेट अकादमी के मैदान में रविवार को जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. टूर्नामेंट में कुल चार टीमें हिस्सा ले रही हैं. प्रत्येक मैच 35-35 ओवर का खेला जायेगा और टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 अक्टूबर को खेला जायेगा. उद्घाटन समारोह में शिक्षामित्र अनिल कुमार सिंह, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य संजय कुमार सिंह, जिला सचिव राजेश कुमार, पूर्व सचिव इमरान अख्तर खान और धीरज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. उद्घाटन के अवसर पर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जमुई के कई खिलाड़ी राज्य और देश स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे टूर्नामेंट से युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. पहले दिन का मुकाबला टीपीएस अकादमी जमुई और केवीके लखीसराय क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. टॉस जीतकर लखीसराय की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन टीपीएस के गेंदबाजों के आगे पूरी टीम 28.2 ओवर में मात्र 116 रनों पर सिमट गई. लखीसराय की ओर से सन्नी ने 43 और सुशांत ने 28 रन बनाए. टीपीएस की ओर से देवराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि सुमित और सचिन ने भी तीन-तीन विकेट लिए. जवाब में टीपीएस अकादमी ने 20 ओवर में 120 रन बनाकर चार विकेट से आसान जीत दर्ज की. मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 16 गेंदों में 28 रन और निशु ने 19 रन की पारी खेली. लखीसराय के अंश और संभव ने दो-दो विकेट लिए. उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देवराज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मौके पर सत्येंद्र सिंह, धीरज सिंह, रामचंद्र रावत, विनोद सिंह, मिथुन सिंह, नुनू सिंह, बृजनंदन कुमार, नेहा कुमारी और शाहिद समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे. निर्णायक की भूमिका शिव सिंहा और शैलेश कुमार सिंह ने निभाई, जबकि स्कोरर मोहम्मद नियाज अहमद एवं कमेंटेटर सौरभ चौहान रहे. टूर्नामेंट का अगला मैच लखीसराय बनाम देवघर के बीच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन