ePaper

किसान सम्मान निधि के लाभुकों को ई केवाइसी कराना जरूरी

Updated at : 10 Oct 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि के लाभुकों को ई केवाइसी कराना जरूरी

प्रखंड में पीएम सम्मान निधि योजना के तहत इसका लाभ पाने वाले किसानों को हर हाल में इकेवाईसी करवाना जरूरी है.

विज्ञापन

चकाई. प्रखंड में पीएम सम्मान निधि योजना के तहत इसका लाभ पाने वाले किसानों को हर हाल में इकेवाईसी करवाना जरूरी है. ये जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी विश्वजीत कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रखंड के सभी 23 पंचायतों में शिविर लगाकर इ केवाइसी कल से किया जायेगा. इस मौके पर शिविर में जाकर पीएम सम्मान निधि का लाभ लेने वाले सभी किसान लाभुक अपने अपने पंचायत के किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक से मिलकर इकेवाईसी करा लें. इस मौके पर सभी किसान लाभुकों को अपनी अपनी जमीन का रसीद भी दिखाना है ताकि यह साबित हो सके कि वो किसान हैं. वहीं अगर जो किसान इकेवाईसी नही करवाएंगे उनका पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाला रकम जो साल में छह हजार रुपया मिलता है वो बंद हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन