इरफान बने आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव

Updated at : 12 Mar 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
इरफान बने आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव

बहुजन महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाया है.

विज्ञापन

जमुई. बहुजन महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देश तथा बिहार प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद की अनुशंसा पर 242 झाझा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे मो. इरफान मलिक को पार्टी का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है. मो. इरफान मलिक के प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर जमुई जिला इकाई के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. इस संबंध में जिला मीडिया प्रभारी नंदलाल कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पार्टी नेतृत्व का यह निर्णय संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि मो इरफान मलिक लंबे समय से पार्टी की नीतियों और बहुजन समाज के अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं. जिला अध्यक्ष नंदलाल कुमार दास, जिला मीडिया प्रभारी नंदलाल कुमार, विधिक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ अधिवक्ता हरिकृष्ण कुमार, महासचिव अर्जुन रविदास सहित जिले के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है. नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बिहार में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा बहुजन समाज की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा. साथ ही प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन लगातार विस्तार की ओर अग्रसर है. नेताओं ने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारियों के मनोनयन से पार्टी को पूरे बिहार में नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन