ePaper

ससुरालवालों ने विवाहिता को पीटकर किया घायल, भर्ती

Updated at : 09 Sep 2024 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
ससुरालवालों ने विवाहिता को पीटकर किया घायल, भर्ती

मलयपुर थाना क्षेत्र के आचरा गांव का मामला

विज्ञापन

जमुई. जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के आचरा गांव में सोमवार को ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घायल कर दिया. विवाहिता के परिजनों ने उसे सदर अस्पताल लाया. विवाहिता मलयपुर थाना क्षेत्र के आचरा गांव निवासी बिनोद तांती की पत्नी प्रीति कुमारी है. प्रीति कुमारी की मां लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के नवकाडीह गांव निवासी सरिता देवी ने बताया कि पांच माह पूर्व मेरी बेटी ने मलयपुर थाना क्षेत्र के आचरा गांव निवासी बिनोद तांती के साथ घर से भागकर प्रेम विवाह किया था. शादी के कुछ दिन बाद तक सबकुछ ठीक-ठाक चला. कुछ दिनों से मेरी बेटी नवकाडीह में ही रह रही थी. सोमवार को जब मैं अपनी बेटी को मलयपुर स्थित उसके ससुराल पहुंचाने आयी तो पति बिनोद तांती, सास चंपा देवी, ससुर परमेश्वर तांती, भैसुर प्रमोद तांती, चाचा ससुर सीताराम तांती, मामा ससुर बालमुकुंद तांती, ननद अंजु कुमारी सहित अन्य लोगों ने घर में घुसने नहीं दिया. गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर मेरी पुत्री को घर से निकाल दिया. घायल अवस्था में पुत्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. पीड़ित ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन