निचली महुली में दिनदहाड़े किया जाता है अवैध बालू का खनन, तस्करों के हौसले बुलंद

प्रखंड स्थित कोल्हुआ पंचायत अंतर्गत निचली महुली गांव में उलाय नदी से अवैध रूप से बालू खनन दिनदहाड़े धड़ल्ले से जारी है.
गिद्धौर. प्रखंड स्थित कोल्हुआ पंचायत अंतर्गत निचली महुली गांव में उलाय नदी से अवैध रूप से बालू खनन दिनदहाड़े धड़ल्ले से जारी है. ग्रामीणों की मानें तो जीएनएम कॉलेज घाट से प्रतिदिन दर्जनों वाहनों से बालू उठाव किया जाता है. लेकिन हैरानी की बात है कि स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लग रही है. ग्रामीणों के अनुसार, यह अवैध धंधा खड़हुआ, कोल्हुआ और निचली महुली इलाके में खुलेआम चल रहा है. बालू लदे ट्रैक्टर दिन के उजाले में निकलते हैं, बावजूद इसके प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है. ग्रामीणों ने अवैध खनन पर रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में पूछे जाने पर खनिज विकास पदाधिकारी केशव कुमार पासवान ने कहा कि अवैध बालू उठाव पूरी तरह गैरकानूनी है. इस पर रोक लगाने को लेकर छापेमारी की जाती है. कई वाहनों को जब्त भी किया गया है. इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




