भविष्य के मतदाताओं ने दिया लोकतंत्र मजबूत करने का संदेश

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान लगातार जोर पकड़ रहा है. शनिवार को शिक्षा विभाग व स्वीप कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न उविों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जमुई. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान लगातार जोर पकड़ रहा है. शनिवार को शिक्षा विभाग व स्वीप कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न उविों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान शिक्षकों की देखरेख में भविष्य के मतदाताओं छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतिभागियों ने लोकतंत्र में भागीदारी के महत्व पर पक्ष व विपक्ष में अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए. मौके पर अलीगंज प्रखंड के उत्क्रमित उवि मिर्जागंज, बरहट प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उवि देवाचक, उत्क्रमित उवि गुगुलडीह, प्रोजेक्ट कामनी उत्क्रमित विद्यालय बरहट, सोनो प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उवि रक्त रोहनिया, सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उत्क्रमित उवि धधौर, चकाई प्रखंड के उत्क्रमित विद्यालय कियाजोरी, खैरा प्रखंड के उत्क्रमित विद्यालय खलारी तथा झाझा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित विद्यालय छापा समेत कई विद्यालयों में कार्यक्रम संपन्न हुआ. शिक्षकों ने छात्रों को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि युवा वर्ग ही सशक्त लोकतंत्र की नींव है. वहीं उपस्थित विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि जब वे योग्य मतदाता बनेंगे तो अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




