ePaper

18 कोषांगों का किया गया गठन, पदाधिकारी व कर्मचारी प्रतिनियुक्त

Updated at : 10 Oct 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
18 कोषांगों का किया गया गठन, पदाधिकारी व कर्मचारी प्रतिनियुक्त

बिहार विधानसभा चुनाव को स्वच्छ निष्पक्ष व पारदर्शी तथा निश्चित समय पर पूरा कराने के उद्देश्य से प्रखंड स्तर पर कोषांग का गठन कर दिया गया है.

विज्ञापन

चकाई . बिहार विधानसभा चुनाव को स्वच्छ निष्पक्ष व पारदर्शी तथा निश्चित समय पर पूरा कराने के उद्देश्य से प्रखंड स्तर पर कोषांग का गठन कर दिया गया है. इसके साथ ही विभिन्न कोषांग में पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष आनंद ने बताया कि कुल 18 कोषांगों का गठन किया गया है. जिसमे मानव प्रबंध कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग, वाहन प्रबंधन एवं सुगम कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, ईवीएम प्रबंधन कोषांग, बज्रगृह कोषांग, सामग्री प्रबंधन कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग, मीडिया कोषांग, डिजिटल वीडियो कैमरा वेव कास्टिंग कोषांग, स्वीप कोषांग, कम्युनिकेशन आईटी कोषांग, कार्मिक कल्याण कोषांग, पीडब्ल्यूडीएस कोषांग औऱ नियंत्रण कोषांग का गठन किया गया है. सभी कोषांग में नोडल पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी, सहायता पदाधिकारी औऱ कर्मचारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी कोषांग का वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी की प्रति नियुक्ति की गयी है. इसके अलावे सभी कोषांग में नोडल पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी एवं सहायतार्थ पदाधिकारी तथा कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है तथा कार्य एवं दायित्व का बंटवारा कर दिया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के वेबसाइट पर कोषांग से संबंधित निर्देश के अनुसार आसन बिहार विधानसभा चुनाव के सफल संचालन हेतु यह आवश्यक है कि सभी कोषांग एक दूसरे के साथ एकजुट होकर समन्वय स्थापित रखते हुए कार्यों का निष्पादन करेंगे. उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन