चुनाव कार्यों में पारदर्शिता व दक्षता सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर

आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के तहत शनिवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में निर्वाची पदाधिकारी (आरओ) व सहायक निर्वाची पदाधिकारी (एआरओ) के लिए नामांकन प्रक्रिया से संबंधित ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया.
विस चुनाव तैयारी. आरओ व एआरओ को नामांकन प्रक्रिया का ऑनलाइन प्रशिक्षण जमुई. आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के तहत शनिवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में निर्वाची पदाधिकारी (आरओ) व सहायक निर्वाची पदाधिकारी (एआरओ) के लिए नामांकन प्रक्रिया से संबंधित ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया. यह प्रशिक्षण भारतीय निर्वाचन प्रबंधन संस्थान, नई दिल्ली की ओर से आयोजित किया गया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नामांकन कार्यों को विधिसम्मत, पारदर्शी व सुचारू ढंग से संपन्न कराना था. सत्र के दौरान अधिकारियों को नामांकन पत्रों की प्राप्ति, पंजीकरण, जांच की विधि, वैधता-अवैधता के मानदंड, नामांकन वापसी की प्रक्रिया, चुनाव चिह्न आवंटन, शिकायतों व आपत्तियों के निष्पादन तथा अभिलेखों के संधारण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया के प्रत्येक पहलू में दक्ष बनाएगा. उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता निर्वाचन प्रक्रिया की आत्मा है, जिसे हर स्तर पर सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




