रेलवे ट्रैक से अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 15 May 2026 8:15 PM

विज्ञापन

किउल-जसीडीह रेलखंड पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मामला गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा रेलवे ओवरब्रिज के समीप का है

विज्ञापन

जमुई. किउल-जसीडीह रेलखंड पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मामला गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा रेलवे ओवरब्रिज के समीप का है, जहां डाउन रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव बरामद किया गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची गिद्धौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने सेवा रेलवे ओवरब्रिज के पास डाउन रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 378/24 एवं 378/26 के बीच एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी. मृत अज्ञात युवक की उम्र लगभग 24 से 30 वर्ष के बीच बतायी जा रही है. शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी चलती ट्रेन से गिर गया होगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

जुटी आसपास के लोगों की भीड़

इधर, घटना की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. कई लोगों ने युवक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. पुलिस आसपास के थानों में भी युवक की तस्वीर और सूचना भेजने की तैयारी में जुटी है, ताकि उसकी शिनाख्त हो सके. गिद्धौर थाना पुलिस ने बताया कि शव की पहचान के लिए उसे 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा यदि इस दौरान कोई परिजन या परिचित युवक की पहचान करने नहीं पहुंचता है, तो नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा. पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी युवक के लापता होने की सूचना हो तो वे थाना से संपर्क करें.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन