भूमि विवाद में न्याय नहीं मिलने से नाराज युवक ने फिर किया सड़क जाम

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 15 May 2026 6:49 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर गांव के साह टोला के समीप शुक्रवार दोपहर भूमि विवाद में न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने गिद्धौर-जमुई मुख्य राजमार्ग को जाम कर दिया

विज्ञापन

हाथ में हसुआ लेकर फेसबुक लाइव में अधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी, आधे घंटे बाधित रहा आवागमन गिद्धौर. थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर गांव के साह टोला के समीप शुक्रवार दोपहर भूमि विवाद में न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने गिद्धौर-जमुई मुख्य राजमार्ग को जाम कर दिया. इस दौरान करीब आधे घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. जानकारी के अनुसार रतनपुर निवासी शंकर साह ने अपने ऊपर अंचल अधिकारी ने कथित रूप से झूठा मुकदमा दर्ज कराये जाने से नाराज होकर एनएच-333ए पर खटिया और कुर्सी लगाकर सड़क जाम कर दिया. इस दौरान युवक हाथ में हसुआ लिए फेसबुक लाइव भी करता रहा, जिसमें उसने वरीय अधिकारियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की. बताते चले कि उक्त युवक बीते मंगलवार को भी सड़क जाम कर प्रसाशन को आत्महत्या की धमकी दे रहा था. घटना के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो प्रसारित होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया. वीडियो में युवक भूमि विवाद को लेकर अपने विपक्षी पर कार्रवाई नहीं होने तथा उल्टे अपने खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कहता नजर आया. इधर, मामले को लेकर थानाध्यक्ष राशि मालिक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है. मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन