शादी समारोह में युवक का हर्ष फायरिंग व मारपीट का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 15 May 2026 6:33 PM
जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत नारडीह गांव में आयोजित एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
टाउन थाना क्षेत्र के नारडीह गांव का बताया जा रहा है वायरल वीडियो जमुई. जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत नारडीह गांव में आयोजित एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए हर्ष फायरिंग करता नजर आ रहा है. इतना ही नहीं, समारोह के दौरान एक युवक की बेरहमी से पिटाई किये जाने का वीडियो भी सामने आया है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में फायरिंग करने वाला युवक नारडीह गांव निवासी राजीव कुमार बताया जा रहा है. हालांकि, मारपीट का शिकार हुए युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. वीडियो वायरल होने के बाद टाउन थाना पुलिस हरकत में आ गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है और वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बताते चलें कि शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं, बावजूद इसके लोग कानून की परवाह किये बिना हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं. इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े दी है. टाउन थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है़ दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










