राशन की जगह पैसे देने का वीडियो वायरल, डीलर पर कालाबाजारी का आरोप
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 15 May 2026 6:41 PM
विज्ञापन
जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत सबलपुर गांव में पीडीएस दुकान पर राशन वितरण में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है
विज्ञापन
लाभुकों से अंगूठा लगवाकर कम राशन देने की शिकायत, ग्रामीणों में आक्रोश
जमुई.
जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत सबलपुर गांव में पीडीएस दुकान पर राशन वितरण में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में महिलाएं पीडीएस मशीन पर अंगूठा लगाती नजर आ रही हैं. आरोप है कि लाभुकों को पूरा राशन देने की बजाय कुछ पैसे देकर अनाज की कालाबाजारी की जा रही है.बताया जाता है कि वायरल वीडियो को प्रदीप यादव नामक युवक ने सोशल मीडिया पर साझा किया है. वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार गरीब परिवारों को कम कीमत पर राशन उपलब्ध कराती है, लेकिन डीलर द्वारा योजना में अनियमितता बरती जा रही है. वायरल वीडियो में राशन वितरण के दौरान लाभुक महिलाओं और डीलर पक्ष के लोगों के बीच बहस भी सुनायी दे रही है. कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले महीने भी राशन नहीं मिला था. वहीं डीलर के एक सहयोगी द्वारा यह कहते सुना जा रहा है कि “पिछले महीने की बात मत कीजिए, इस महीने जो मिल रहा है वही लीजिए. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डीलर निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जा रहा है. लाभुकों से पीडीएस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद अपनी मर्जी से कुछ पैसे देकर पूरा अनाज नहीं देने की बात कही. लोगों ने इसे गरीबों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि मामले में पक्ष जानने के लिए संबंधित डीलर टिंकू सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका. फिलहाल मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और ग्रामीण जांच की मांग पर अड़े हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










