हम (सेकुलर) का सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोग पार्टी से जुड़े

Published by : Divyanshu Prashant Updated At : 15 May 2026 3:32 PM

विज्ञापन

हम (सेकुलर) का सदस्यता अभियान

अलीगंज में 'हम' (सेकुलर) द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली. विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने कार्यकर्ताओं से गरीब और वंचितों की आवाज बुलंद करने की अपील की.

विज्ञापन

जमुई से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) की ओर से गुरुवार को अलीगंज प्रखंड में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र मांझी ने की. इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की.

विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में सिकंदरा विधानसभा के विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उनके साथ पार्टी के युवा राष्ट्रीय महासचिव चंदन कुशवाहा, युवा जिला अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, अजय कुमार, मिथलेश मांझी और नगीना चंद्रवंशी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे.

संगठन मजबूती पर जोर

नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा:

  • पार्टी की नीतियों और विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाए.
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) समाज के गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को और तेज करेगी.
  • आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए संगठन का विस्तार अनिवार्य है.

सैकड़ों लोगों ने थामी पार्टी का दामन

सदस्यता अभियान के दौरान अलीगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई. स्थानीय लोगों में अभियान को लेकर काफी उत्साह देखा गया. कार्यकर्ताओं ने इस दौरान भविष्य की रणनीतियों और राजनीतिक गतिविधियों पर भी विस्तृत चर्चा की.

विज्ञापन
Divyanshu Prashant

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

Divyanshu Prashant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन