Bihar News: जमुई में ट्रेन से कटकर बांका की महिला की मौत, बैंक से पैसा निकालने गई थी...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Sep 2024 3:17 PM
शव के साथ परिजन
Bihar News: बिहार के जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के टेलवा बाजार हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई. घटना बुधवार की बताई जा रही है. बता दें कि मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी.
Bihar News: बिहार के जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के टेलवा बाजार हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई. घटना बुधवार की बताई जा रही है. बता दें कि मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी. बुधवार देर शाम महिला की पहचान हुई जिसके बाद गुरुवार सुबह महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.
मृतक महिला की पहचान बांका जिले के आनंदपुर ओपी थाना क्षेत्र के मोथडीह गांव के घुलटन यादव की 26 वर्षीय पत्नी फुलवा देवी के रूप में की गई है. घटना टेलवा और सिमुलतला के आउटर सिंगल पोल नंबर 346/32 के पास की बताई जा रही है.
बैंक से पैसा निकालने जा रही थी महिला
इस घटना के बारे में मृतका के ससुर बाबू लाल यादव का कहना है कि बुधवार को ही वो घर से आधार कार्ड लेकर बैंक से पैसा निकालने जाने की बात कहकर निकली थी. हमलोगों ने काफी खोजबीन की बाद उसका कुछ पता नहीं चला. देर शाम खबर मिली कि सिमुलतला में ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई है.
Also Read: बेगूसराय में ट्रक और स्कूली वैन में टक्कर, 16 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर
पति बैंगलोर में करता है मजदूरी
परिजनों ने बताया कि महिला भैरोगंज बैंक पैसा निकालने के लिए गई थी. ग्रामीणों की मानें तो भैरोगंज इलाके से कई लोग टेलवा बाजार आते हैं. स्थानीय लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि वह पटरी पार करने के दौरान ट्रेन के चपेट में आ गई होगी. महिला का पति घोलटन यादव बैंगलोर में रहकर मजदूरी करता है. जानकारी के मुताबिक महिला के तीन बच्चे हैं.
घटना के बारे में जानकारी देते हुए सिमुलतला थाना की पुलिस ने बताया कि महिला की मौत ट्रेन से कटकर हुई है. शव की पहचान कर ली गई है. पुलिस इस घटना को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.
हरियाणा चुनाव को लेकर बीजेपी की First List जारी, इन उम्मीदवारों का कटा टिकट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










