छेड़छाड़ व चोरी करने के मामले में दिया आवेदन

थाना क्षेत्र की करहरा-कौवाटोल गांव निवासी एक महिला ने अपने नाबालिग ननद के साथ अश्लील हरकत करने व घर में घुसकर सामान की चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है.
झाझा. थाना क्षेत्र की करहरा-कौवाटोल गांव निवासी एक महिला ने अपने नाबालिग ननद के साथ अश्लील हरकत करने व घर में घुसकर सामान की चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में महिला ने बताया कि गांव के भोला यादव का पुत्र राजेश कुमार मेरे घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है. विरोध करने पर राजेश ने कुल्हाड़ी से हमला कर मुझे घायल कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंच कर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. उसी रात को उन लोगों ने मेरे घर में घुसकर रखे बक्सा का ताला तोड़कर दो सोने की ताबीज, चांदी की जेवरात, 10 हजार रुपया नकद लेकर चले गये. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




