25 जून को सरौन काली मंदिर में होगी वार्षिक पूजा

Updated at : 27 May 2024 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
25 जून को सरौन काली मंदिर में होगी वार्षिक पूजा

तैयारी हो गयी शुरू

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड के सरौन में अवस्थित अति प्राचीन काली मंदिर में 25 जून को वार्षिक पूजा का आयोजन किया जायेगा. मंदिर के मुख्य पुजारी तपस्वी पांडेय ने बताया कि इसको लेकर मंगलवार 18 जून से प्रत्येक दिन मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तशती के पाठ का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही ब्राह्मण तथा कन्याओं को भोजन भी कराया जायेगा. वहीं इसको लेकर पूजा समिति के सदस्यों की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है. विदित हो कि प्रत्येक वर्ष प्रसिद्ध सरौन काली मंदिर में भव्य वार्षिक पूजा के साथ ही मेले का आयोजन होता है. इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न राज्यों से यहां पहुंचकर मां की पूजा करते हैं. इसके साथ ही इस दौरान हजारों बकरे की बलि भी दी जाती है. ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से पूजा के लिए मां की शरण में आते हैं, उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है. यही कारण है कि वर्ष भर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा के लिए पहुंचते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन