ePaper

थाना क्षेत्र में हुआ संगीन अपराध, तो थानेदार की होगी जवाबदेही: एसपी

Updated at : 15 Jul 2024 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में हुआ संगीन अपराध, तो थानेदार की होगी जवाबदेही: एसपी

अपराध गोष्ठी में एसपी ने की थानावार लंबित कांडों की समीक्षा

विज्ञापन

जमुई. पुलिस सभागार में रविवार देर शाम अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने जिलेभर के सभी पुलिस पदाधिकारी को कई तरह के दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को संगीन अपराध के लंबित मामलों को जल्द निष्पादित करने की बात कही. इसके साथ ही कहा कि लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि आगे से जहां संगीन अपराध की वारदात होगी वहां के थानाध्यक्ष की जवाबदेही तय होगी. दोषी पाये जाने पर तुरंत पद से हटा दिया जाएगा. उन्होंने थानाध्यक्षों को बेहतर पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत करने को कहा. अपराध गोष्ठी में एसपी ने थानावार लंबित कांडों की समीक्षा की. उन्होंने गंभीर कांडों में फरार चल रहे बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार करने व कुर्की की कार्रवाई करने का निर्देश दिया. एसपी ने बताया कि महिलाओं की समस्या के निबटारे के लिए थानों में संचालित महिला हेल्प डेस्क को और सशक्त बनाने की जरूरत है. थाने में शिकायत लेकर आने वाले पीड़ितों की बातों को गंभीरता से सुनें और उसमें जो भी विधि सम्मत कार्रवाई हो तुरंत करें. थाने में आने वाले किसी भी पीड़ित के साथ टाल-मटोल वाला रवैया अपनाने वाले थानाध्यक्षों पर कार्रवाई तय है, इसलिए पुलिस-पब्लिक के रिश्ते को मजबूत बनाए रखें. इसके अलावा एसपी ने एक जुलाई से लागू तीन नये कानून के तहत थानाें में केस दर्ज हो रहे हैं कि नहीं, इस बात की भी समीक्षा की. कांडों में लगायी जा रही धाराओं की भी समीक्षा की. बताया कि यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि नये कानूनों के तहत थाने में बिना किसी परेशानी के केस दर्ज हो रहा है या नहीं. इस अवसर पर एसडीपीओ जमुई सतीश सुमन, झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार, मुख्यालय डीएसपी मु. आफताब आलम, प्रशिक्षु डीएसपी सह खैरा थानाध्यक्ष दुर्गेश दीपक, नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार, झाझा थानाध्यक्ष संजय सिंह, लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार सहित सभी थाना के थानाध्यक्ष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन