विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर 20 बच्चों को मिला “भोला मांझी एडु फेलोशिप” सम्मान

Updated:
विज्ञापन

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर आयोजित समारोह में “भोला मांझी एडु फेलोशिप” से सम्मानित विद्यार्थी एवं अतिथि.

Child Labour Awareness Rally:रैली में जमुई, बरहट, खैरा, झाझा और भीमबंध क्षेत्र के लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया. इस दौरान बच्चों ने “बाल श्रम बंद करो, शिक्षा का प्रबंध करो”, “हर बच्चा स्कूल जाए, बाल श्रम मुक्त समाज बनाए” और “शिक्षा का अधिकार दो” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया.

विज्ञापन

जमुई से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

Child Labour Awareness Rally: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर समग्र सेवा द्वारा शिक्षा जागरूकता रैली और “भोला मांझी एडु फेलोशिप” सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित करना था.

शिक्षा जागरूकता रैली में शामिल हुए 200 बच्चे

शिक्षा जागरूकता रैली का शुभारंभ श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से हुआ. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रामलगन पासवान, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुधांशु कुमार और समग्र सेवा के सचिव मकेश्वर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. रैली नगर भ्रमण करते हुए सरयू सेवा सदन पहुंचकर संपन्न हुई.

रैली में जमुई, बरहट, खैरा, झाझा और भीमबंध क्षेत्र के लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया. इस दौरान बच्चों ने “बाल श्रम बंद करो, शिक्षा का प्रबंध करो”, “हर बच्चा स्कूल जाए, बाल श्रम मुक्त समाज बनाए” और “शिक्षा का अधिकार दो” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया.

बाल श्रम कानून की दी गई जानकारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रामलगन पासवान ने कहा कि बच्चों से मजदूरी कराना कानूनन अपराध है. उन्होंने बताया कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से खतरनाक कार्य कराने पर दो वर्ष तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है. उन्होंने बाल श्रम उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया.

20 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

रैली के बाद सरयू सेवा सदन में आयोजित समारोह में बाल श्रम के दुष्प्रभाव और शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान समग्र सेवा द्वारा पहली बार महादलित मुसहर समुदाय के स्नातक उत्तीर्ण अथवा स्नातक स्तर पर अध्ययनरत 20 मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को “भोला मांझी एडु फेलोशिप” सम्मान से सम्मानित किया गया.

सम्मानित विद्यार्थियों को शील्ड, कॉपी और कलम प्रदान की गई. साथ ही उनके उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करने के लिए विशेष पहल की घोषणा की गई.

हर माह मिलेगी एक हजार रुपये की फेलोशिप

समग्र सेवा के सचिव मकेश्वर कुमार ने बताया कि चयनित 20 विद्यार्थियों को संस्था की ओर से प्रत्येक माह एक हजार रुपये की फेलोशिप प्रदान की जाएगी. इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई को जारी रखना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है.

उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा नहीं बनना चाहिए. संस्था आगे भी शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्य करती रहेगी.

कार्यक्रम में श्रम विभाग के सौरभ कुमार, सुब्रत रंजन सहित संस्था के साथी सौरभ, मिशा, श्यामा, अर्जुन, दीपक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन