खैरा बाजार में चलाया गया साइबर जागरूकता अभियान

डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को खैरा बाजार में साइबर पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया.
खैरा . डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को खैरा बाजार में साइबर पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही लोगों को बताया गया कि अज्ञात नंबर या लिंक पर क्लिक करने से पहले सतर्क रहें और किसी को भी अपनी बैंकिंग या ओटीपी से जुड़ी जानकारी साझा न करें. अभियान के दौरान अधिकारियों ने बताया कि आजकल अपराधी सोशल मीडिया, ऑनलाइन शॉपिंग और फेक कॉल के जरिये लोगों से धोखाधड़ी कर रहे हैं. ऐसे में सजग रहना ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है. पुलिस ने लोगों को बताया कि किसी भी प्रकार की ठगी की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




