सड़क जीर्णोद्धार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 05 Sep 2019 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क जीर्णोद्धार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

झाझा : प्रखंड क्षेत्र के महापुर पंचायत के चितोचक गांव की जर्जर सड़क को लेकर गांव के दर्जनों युवकों ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी के अनुपस्थिति में एक लिखित आवेदन कार्यालय कर्मी अशोक तांती को सौंपा. इसे लेकर जानकारी देते हुए गौरव सिंह राठौर, अरविंद यादव, रमेश पांडेय, राजेश […]

विज्ञापन

झाझा : प्रखंड क्षेत्र के महापुर पंचायत के चितोचक गांव की जर्जर सड़क को लेकर गांव के दर्जनों युवकों ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी के अनुपस्थिति में एक लिखित आवेदन कार्यालय कर्मी अशोक तांती को सौंपा.

इसे लेकर जानकारी देते हुए गौरव सिंह राठौर, अरविंद यादव, रमेश पांडेय, राजेश कुमार, बबलू कुमार, अनिल कुमार, नटवर चंद्रवंशी, अमित कुमार, आलोक सहित अन्य लोगों ने बताया कि महापुर पंचायत के चितोचक गांव की सड़क की स्थिति जर्जर हो गयी है. लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन इसे लेकर स्थानीय प्रतिनिधि सहित पदाधिकारी के द्वारा कोई सुधि नहीं लिया जा रहा है. जबिक हमलोगों के द्वारा पदाधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधियों को आवेदन देकर सड़क कराने को लेकर ध्यान आकृष्ट करवाया है.
लेकिन आज तक इस सड़क की स्थिति में सुधार नहीं किया गया. सड़क की जर्जरता के कारण आये दिन छोटी-बड़ी घटनाएं होते रहती है. इसके बाबजूद भी इसे लेकर सड़क का जिर्णोद्धार नहीं किया गया तो हमलोग चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को बाध्य हो जायेगें. मौके पर गांव के काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन