घर में थी आर्थिक तंगी, मृत्युभोज में पूरी-सब्जी नहीं खिलायी तो पीट दिया

Updated at : 11 Mar 2026 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
घर में थी आर्थिक तंगी, मृत्युभोज में पूरी-सब्जी नहीं खिलायी तो पीट दिया

घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के रजला गांव में मृत्युभोज के दौरान पड़ोसियों को पूरी-सब्जी नहीं खिलाने को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि इस बात को लेकर कुछ लोगों ने एक परिवार के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. इस संबंध में रजला गांव निवासी अजय साह ने झाझा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. दिये गये आवेदन में उन्होंने बताया कि वह बाजार में गन्ने का जूस बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. हाल ही में उनके दादा का निधन हो गया था. इसके बाद आर्थिक तंगी के कारण मृत्युभोज में पड़ोसियों को चूड़ा, गुड़ और चना खिलाया गया. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर पड़ोसी युगल साह, उनका पुत्र कुंदन कुमार, पत्नी समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा कि समाज के लोगों को पूरी-सब्जी खिलानी होगी. चूड़ा-गुड़ से काम नहीं चलेगा. विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट कर उनकी माता समेत अन्य लोगों को घायल कर दिया. घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन